नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम (Indian test cricket Team) के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल

(Mayank Agrawal) वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ खेली जाने  वाले तीन मैचों की एकदिवसीय

श्रृंखला में चोटिल शिखर धवन की जगह ले सकते हैं। भारतीय टीम वेस्टइंडीज (India vs West Indies)

के खिलाफ चेन्नई (15 दिसंबर), विशाखापत्तनम (18 दिसंबर) और कटक (22 दिसंबर) में एकदिवसीय

मुकाबले खेलेगी।

 

धवन का घुटना सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राफी के दौरान चोटिल हो गया था जिसके बाद वेस्टइंडीज के

खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (T 20 International Series )में उनकी जगह संजू सैमसन

को टीम में शामिल किया गया। ऐसा लग रहा था कि धवन एक दिवसीय श्रृंखला से पहले फिट हो जाएंगे

लेकिन उनकी चोट अनुमान से ज्यादा गंभीर है। बीसीसीआई (BCCI)के एक अधिकारी ने गोपनीयता

की शर्त पर पीटीआई से कहा कि चयन समिति ने टीम प्रबंधन से सलाह के बाद शिखर के स्थान पर मयंक

के नाम की सिफारिश की है।

See also  ​​​​​​​मुखबिरी के शक पर डोंगरगढ़ में वन सुरक्षा समिति के चौकीदार को नक्सलियों ने मारी गोली, एक दिन पहले किया था अगवा

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।