तमिलनाडु में ओमिक्रॉन ब्लास्ट, 24 घंटे में 33 नए मामले आए; देश का आंकड़ा 287 हुआ, PM मोदी आज हाई लेवल मीटिंग करेंगे

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में 7,495 नए कोरोना केस मिले और 434 मरीजों की मौत हुई। वहीं तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 33 नए केस मिले हैं। राज्य में अब कुल ओमिक्रॉन मरीजों की संख्या 34 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेन्नई में 26, सलेम में 1, मदुरै में 4 मामले और तिरुवनमलाई में 2 मामले दर्ज किए। देशभर में ओमिक्रॉन के कुल केस बढ़कर 287 हो गए हैं।

7,495 नए कोरोना केस मिले

देश में बीते 24 घंटे में 7,495 नए कोरोना केस मिले और 434 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 6,960 लोग कोविड को मात देकर रिकवर हुए। देश में फिलहाल 78,291 एक्टिव केस हैं और 3.42 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4.78 लाख से ज्यादा की मौत हुई है। अगर वैक्सीनेशन की बात करें तो अब तक 1.39 अरब से ज्यादा डोज लग चुके हैं।

PM मोदी कोरोना पर आज हाई लेवल मीटिंग करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर आज हाई लेवल समीक्षा बैठक बुलाई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और दूसरे कई विभागों के अफसर मौजूद रहेंगे। इस दौरान ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने को लेकर चर्चा होगी। बता दें कि ओमिक्रॉन की एंट्री अब उत्तराखंड और हरियाणा में भी हो चुकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।