ओमिक्रॉन वैरिएंट LIVE: फ्रांस में 8 संदिग्ध , कनाडा में 2 मरीज मिलने की पुष्टि

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने दुनियाभर को चिंता में डाल दिया है। फ्रांस में ओमिक्रॉन के 8 संदिग्ध मरीज मिले। कनाडा में नाइजीरिया से लौटे दो लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं, कनाडा में ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं।

फ्रांसीसी हेल्थ मिनिस्ट्री ने रविवार रात को बताया कि कुछ यात्री पिछले 14 दिनों में अफ्रीका की ट्रिप से लौटे हैं, उन्हीं में से 8 लोगों के ओमिक्रॉन संक्रमण की आशंका है। इन सभी मरीजों में मिले कोरोना वायरस की स्क्रीनिंग में अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वैरिएंट्स के म्यूटेशंस नहीं मिले हैं, अब सीक्वेंसिंग के जरिए आगे की जानकारी जुटाई जाएगी। फ्रांस ने सात अफ्रीकी देशों से फ्लाइट्स पहले ही बैन की हुई है।

कनाडा में मिले दो ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज, नाइजीरिया से लौटे थे दोनों


कनाडा में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के पहले दो मामले सामने आए हैं। कनाडा सरकार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ऑन्टारियो में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो कंफर्म केस मिले हैं। यह दोनों ही केस नाइजीरिया से लौटे दो लोगों में मिले हैं। चीफ मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ ने बताया कि ओटावा पब्लिक हेल्थ इस मामले की जांच कर रहा है और दोनों मरीज आइसोलेशन में हैं।

नीदरलैंड्स में 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि

साउथ अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद दुनिया अलर्ट पर है। इस मामले में नीदरलैंड्स के लिए रविवार को एक गंभीर परेशानी की बात सामने आई। यहां शुक्रवार को 61 लोगों को पॉजिटिव पाया गया था। इनमें से 13 में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।