गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

ऐनवक्त पर चुनाव चिन्ह बदलने पर प्रत्याशी और मतदाताओं ने किया जमकर हंगामा, डेढ़ घंटे तक मतदान रोका गया

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

ग्राम पंचायत मंदिर हसौद का मामला

रायपुर। राजधानी से लगे ग्राम पंचायत मंदिर हसौद में आज मतदान के दौरान जमकर हंगामा हो गया। प्रत्याशी और वार्ड के मतदाताओं ने चुनाव चिन्ह बदले जाने का आरोप लगाया।

इस वजह से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान रोका गया। पंच प्रत्याशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि षड्यंत्र कर मेरे चुनाव चिन्ह को बदल दिया गया है।

साथ ही निर्वाचन में लगे बड़े अधिकारियों ने इस षड्यंत्र में साथ दिया है। वहीं हंगामे की सूचना के बाद मौके पर मंदिर हसौद थाना प्रभारी व एसडीएम पहुंचे, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

बता दें कि यह मामला शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ क्रमांक 122 में हुआ। वार्ड क्रमांक 6 के पंच प्रत्याशी बलाराम यादव ने बताया कि पहले उन्हें फावड़ा छाप दिया गया था, जिसके आधार पर उन्होंने जमकर प्रचार-प्रसार किया।

जब वह सुबह मतदान केंद्र पहुंचा तो उनको जारी छाप बदल गया था। फावड़ा चुनाव चिन्ह की जगह बाल्टी चिन्ह मिला था। जिसका विरोध करने पर पीठासीन अधिकारी ने मतदान रोक दिया।

उसके बाद मौके पर तमाम बड़े अधिकारी पहुंचे, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ और बदले चुनाव चिन्ह के आधार पर ही मतदान जारी है।

बलराम यादव ने बताया कि वर्तमान में उनके चुनाव चिन्ह फावड़ा को बलराम बल्ला पटेल को दिया गया है। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने चुप नहीं रहने पर जेल में डालने की धमकी दी।

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि बलराम बल्ला पटेल व सुरेन्द्र तांडी चौधरी का नामांकन गलत है। पहले इनके प्रस्तावक को गिरफ्तार करना चाहिए। बलराम ने मांग की है कि चुनाव रद्द कर दोबारा नए सिरे से किया जाए।

लाइन में लगे मतदाताओं ने बताया कि दो प्रत्याशी नाममात्र है। हमारे वार्ड का नहीं है। प्रचार करने भी नहीं आया। प्रत्याशी के साथ ऐसा करना लोकतंत्र की हत्या है।

वहीं पीठासीन अधिकारी कारण सिंह मिर्चय ने बताया कि चिन्ह बदलने पर प्रत्याशी की मांग पर मतदान लगभग डेढ़ घंटे रोका गया था। फिलहाल मतदान जारी है।

मतदान केंद्र में तैनात पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंचे हैं। 6 जवान अतिरिक्त लगाया गया है। अभी शांति पूर्ण मतदान जारी है। बाकी क्या अधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन