बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

आलोहा रिजॉर्ट में किया गया एक दिवसीय योग रिट्रीट का आयोजन, लोगों ने सिखा प्रकृति के साथ जीना

आलोहा रिजॉर्ट में किया गया एक दिवसीय योग रिट्रीट का आयोजन, लोगों ने सिखा प्रकृति के साथ जीना
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

सिरपुर : सिरपुर के समीप आलोहा रिजॉर्ट में एक दिवसीय पूर्ण आवासीय योग रिट्रीट का आयोजन किया गया। जिसमें योग, प्राणायाम, षटक्रिया, त्राटक, मेडिटेशन, जुंबा और यज्ञ का आयोजन हुआ।

आरोग्य मंदिर प्राकृतिक चिकित्सालय रायपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संस्थापक डॉ. विवेक भारतीय के द्वारा प्रकृति के नियमों के अनुरूप कैसे दीर्घायु जीवन जिया जाएं, एवं डॉ. सोमवीर आर्य (निदेशक भारतीय संस्कृति, स्वामी विवेकानंद संस्कृतिक केंद्र सुरीनाम दक्षिण अमेरिका) के माध्यम से अष्टांग योग को जीवन में कैसे लाया जाएं इस पर लाइव सत्र किया गया।

जिसमें शहर से दूर प्रकृति के बीच पूरा एक दिन बिताकर इस सत्र का समापन यज्ञ के साथ पूर्ण हुआ।इस रिट्रीट में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी ने एक नवीन ऊर्जा का अनुभव किया एवं जीवनोपयोगी जानकारी प्राप्त किया|

इस कार्यक्रम का आयोजन लोमश साहू(संस्थापक लोमश योगा )के माध्यम से हुआ इसमें सहयोगी के रूप में योग मास्टर शिव साहू एवं कामिनी साहू उपस्थित रहे।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन