गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 से

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा का परिणाम बुुधवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर भी उपलब्ध है।

डीएलएड प्रथम और डीएड द्वितीय वर्ष अवसर परीक्षा का परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित कर मंडल की वेबसाइट पर भी जारी किया गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डीएलएड अवसर परीक्षा वर्ष 2019 के प्रथम वर्ष में कुल दो हजार 134 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हुए।

सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 962 बालक और एक हजार 172 बालिकाएं हैं। उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 1250 है जो सम्मिलित परीक्षार्थियों का 58.87 प्रतिशत है। इसमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 58.44 और बालकों का प्रतिशत 59.41 है। इनमें से 11 परीक्षार्थियों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोका गया है।

डीएलएड और डीएड अवसर परीक्षा 2019 के द्वितीय वर्ष में कुल एक हजार 802 प्रशिक्षणार्थी पंजीकृत हुए। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 915 बालक और 887 बालिकाएं हैं, एक हजार 147 प्रशिक्षाणार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो शामिल परीक्षार्थिओं की संख्या का 64.04 प्रतिशत है। इनमें से उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 63.72 और बालकों का प्रतिशत 64.34 है। विभिन्न कारणों से 11 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल ने बताया कि परीक्षार्थी पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए 16 जनवरी से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए परीक्षार्थी मंडल की वेबसाइट में दिए गए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन ऑनलाइन विकल्प का चयन कर अनुक्रमांक की प्रविष्टि करेंगे।

उसके उपरांत विषयों का चयन कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान सफल होने के बाद पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के आवेदन मंडल द्वारा मान्य किए जाएंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन