बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Operation Cyber Shield: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, देश के 66 थानों में दर्ज है मामला

Operation Cyber Shield: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख की ठगी करने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, देश के 66 थानों में दर्ज है मामला
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Operation Cyber Shield: रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी प्रताप पात्रा को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के 66 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में शिकायतें दर्ज हैं।

Operation Cyber Shield: जानकारी के अनुसार रायपुर के पंडरी निवासी विकास लाहोटी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 59 लाख रुपए की ठगी होने की शिकायत साइबर थाना रायपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर 24 जून 2024 को आरोपी के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Operation Cyber Shield: मामले की जांच के दौरान साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़या तो आरोपी के संबंध में अहम जानकारी सामने आई। जांच में पाया गया कि आरोपी प्रताप पात्रा ने फर्जी कंपनियां बनाकर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए और अपने साथियों की मदद से पीड़ित से रकम जमा करवाई। इन खातों का उपयोग देशभर में दर्ज 66 से अधिक ठगी के मामलों में किया गया।

Operation Cyber Shield: जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के व्हाट्सएप नंबर, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण कर आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे 24 परगना, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन