नई दिल्ली। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्ण माधव की गिरफ्तारी के बाद आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय के परिसरों पर शुक्रवार को छापे मारे। राय असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (कैडर) के 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसी माधव और आईटीओ इलाके में स्थित जीएसटी विभाग के अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में भी छापे मार रही है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार के कई और अधिकारी मामले में एजेंसी की जांच के दायरे में हैं।

एजेंसी ने अहम माने जा रहे दिल्ली चुनाव से पहले, गुरुवार रात एक अभियान के तहत माधव को गिरफ्तार किया था। इससे पहले पांच फरवरी को एजेंसी ने बिचौलिए धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया था, जिसने दावा किया था कि वह अधिकारी की तरफ से रिश्वत वसूलता था।

सूत्रों ने बताया कि यहां सिविल लाइन्स में राय के आवास की तलाशी लेने के अलावा, एजेंसी रोहिणी में माधव के घर और वजीराबाद इलाके में धीरज गुप्ता के घर पर भी छापेमारी कर रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।