गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

धान खरीदी बंद, किसानों ने नेशनल व स्टेट हाइवे जाम किया, वाहनों की लगी लंबी कतार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कवर्धा/बीजापुर। प्रदेशभर में गुरुवार (20 फरवरी) को धान खरीदी का आखिरी दिन था। अब प्रदेश में धान खरीदी बंद हो गई, लेकिन अभी भी किसान सड़कों पर उतरे हुए हैं और कई जगह नेशनल व स्टेट हाइवे जामकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा में बारदाना की कमी के चलते खरीदी नहीं होने से किसानों ने बिरकोना में चक्काजाम कर दिया है, जिससे जबलपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पिछले 18 घंटे से जाम है। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।

किसान नगाड़ा बजाकर शासन-प्रशासन को रातभर जगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी।

वहीं बीजापुर में भी किसानों ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम करने की खबर है। वहां पर किसानों ने चक्काजाम कर धान खरीदी करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मिली जानकारी के मुताबिक कवर्धा में आक्रोशित किसानों ने बिरकोना के नेशनल हाइवे जबलपुर-रायपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। दर्जनों गांव के किसान कलेक्टर कार्यालय में कल दोपहर दो बजे से धरने पर बैठे हुए हैं।

सरकार और जिला प्रशासन को नींद से जगाने किसानों ने नगाड़ा बजाकर गाना गाकर जगाने की कोशिश की, लेकिन जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

हालांकि पुलिसकर्मी रात भर ड्यूटी पर तैनात थे। चक्काजाम की वजह से रात भर नेशनल हाइवे में राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 17-18 घंटे से सड़क जाम है और 20 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है।

इधर धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि करीब 10 हजार किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। टोकन कटा हुआ है और बारदाना नहीं होने के कारण धान खरीदी नहीं हुई है। किसानों की मांग है कि धान खरीदी की समयसीमा और बढ़ाया जाए। किसानों की मांग पूरी नहीं हुई तो जिले भर के किसान अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं किसान हाईकोर्ट जाने की की बात कह रहे हैं।

सड़क जाम की वजह से बारदाना नहीं पहुंचाः नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी बद्री चंद्रवंशी का कहना है कि डेढ़ लाख बारदाना जिले के लिए भेजा गया है, लेकिन सड़क जाम की वजह से बारदाना नहीं पहुंचा है। पंडरिया, कवर्धा और बोड़ला ब्लाकों के लिए बारदाना भेजा गया है वो चक्काजाम में फंसा है, जबकि लोहारा ब्लाक के धान केंद्रों में बारदाना पहुंच गया है।

बीजापुर में स्टेट हाइवे पर चक्काजाम

बीजापुर जिले में भी धान नहीं खरीदी नहीं होने आक्रोशित किसानों ने स्टेट हाइवे पर चक्काजाम कर दिया है। आवापल्ली में सुबह से ही विरोध में सड़कों पर किसान उतरे हुए है। धान खरीदी की मियाद खत्म हो चुकी है, लेकिन अभी तक 273 किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। आक्रोशित किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

व्यापारियों ने भी किसानों के समर्थन में अपना प्रतिष्ठान बंद कर दिया है। भाजपा भी समर्थन में सड़कों पर उतरी हुई है। चक्काजाम की वजह से सड़क के दोनों तरफ यात्री फंसे हुए है। आवागमन बाधित हो गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन