पाकिस्तानः कराची में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 16 लोग जिंदा जले

कराची। पाकिस्तान के कराची में मेहरान टाउन में इलाके में एक रसायन कारखाने में भीषण आग लगने से कम से कम 16 श्रमिकों की मौत हो गई। जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) के अतिरिक्त पुलिस सर्जन डॉ सुमैय्या सैयद ने कहा कि अब तक 16 शवों को अस्पताल लाया जा चुका है, और की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि 12 शवों की पहचान कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि इमारत में अभी भी 25 लोग फंसे हुए हैं, और आशंका है कि उनकी मौत हो सकती है। पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) के एक प्रवक्ता के अनुसार, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और रेंजर्स के जवान बचाव दल के साथ राहत कार्यों में लगे हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आग मेहरान टाउन में एक रासायनिक कारखाने में लगी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।