बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Pakistan agree to Play in Asia Cup: पाकिस्तान की टीम एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेलने को राजी, एक घंटे देरी से शुरु होगा मैच

Pakistan agree to Play in Asia Cup: पाकिस्तान की टीम एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेलने को राजी, एक घंटे देरी से शुरु होगा मैच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अबू धाबी। Pakistan agree to Play in Asia Cup: एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट इस बार विवादों से घिरा रहा है। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। जिसके बाद आईसीसी ने पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था। मांग खारिज होने के बाद पाकिस्तान ने एशिया कप का बहिष्कार कर दिया था लेकिन अब वो दोबारा से टूर्नामेंट खेलने के लिए राजी हो गए हैं।

Pakistan agree to Play in Asia Cup: यह मुकाबला एक घंटा देरी से शुरू होगा। इससे पहले पीसीबी के एक सूत्र ने बताया था कि खिलाड़ियों को अपने कमरों में रहने और आगे के निर्देशों का इंतजार करने के लिये कहा गया है। लेकिन अब मामला पूरी तरह से साफ हो चुका है। पाकिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ मुकाबला खेलने को राजी हो गई है।

Pakistan agree to Play in Asia Cup: पीसीबी के प्रवक्ता ने क्या कहा

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया प्रवक्ता आमिर मीर ने संक्षिप्त बातचीत में बताया कि पाकिस्तान की टीम यूएई के साथ मुकाबला खेलेगी। आईसीसी से हो रही बातचीत के चलते मैच को एक घंटे की देरी से शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस दौरान आईसीसी से क्या बात चल रही है, इस उन्होेंने ज्यादा कुछ नहीं बोला।

Pakistan agree to Play in Asia Cup: उन्होंने कहा कि सलाह-मशविरा चल रहा है और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा और नजम सेठी से बातचीत कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दुबई के अधिकारियों से ऑनलाइन चर्चा भी जारी है। इसी कारण पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाले मैच को एक घंटे के लिए टाल दिया गया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन