गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

वाराणसी। वाराणसी में यूपी एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को गिरफ्तार किया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को गिरफ्तार किए गए एजेंट के पाकिस्तानी खुफिया विभाग के संपर्क में होने की सूचना मिली है, जिसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे हैं।

शुरुआती इनपुट्स के अनुसार, गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का नाम रशीद अहमद है जो कि चंदौली जिले के चौरहट का रहने वाला है। राशिद 2018 में कराची में रहने वाली अपनी मौसी के यहां गया था।

इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आया। मार्च 2019 से वह पैसे के बदले देश के महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें आईएसआई को भेजता था। इन सूचनाओं के एवज में पाकिस्तानी एजेंसियों ने रशीद को पैसे और गिफ्ट भी भेजे थे।

पाकिस्तान के संपर्क में होने का शक

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रशीद की गिरफ्तारी को एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एटीएस के मुताबिक, रशीद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने भारत के किन-किन सुरक्षा प्रतिष्ठानों की डिटेल्स को पाकिस्तान से साझा किया था।

इसके अलावा एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान किस माध्यम से उसे पैसे और गिफ्ट भेजता था। एटीएस रशीद के पास मिले एक मोबाइल फोन की डिटेल्स भी खंगाल रही है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन