श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को LoC पर पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। सीजफायर उल्लंघन की ये घटनाएं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और जम्मू डिविजन के पुंछ जिले में हुई हैं। पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलाबारी के बाद एलओसी पर तनाव के हालात बने हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित नौगाम सेक्टर और पुंछ जिले के केजी सेक्टर में बुधवार देर रात से ही भारी गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से इस इलाके में हुई फायरिंग के बाद भारी तनाव का माहौल बना हुआ है। पाकिस्तानी सेना के जवानों ने यहां पर रिहाइशी इलाकों में भी गोले बरसाए हैं।

ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर किया गया शिफ्ट

पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी के बीच जवाबी कार्रवाई में पुंछ में सेना का एक जवान घायल होने के बाद शहीद हुआ है। इसके अलावा नौगाम सेक्टर में दो जवान शहीद हुए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार, इस जिले में फिर से बढ़ने लगे केस

नियंत्रण रेखा पर हुई गोलाबारी के बाद एलओसी और सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा नियंत्रण रेखा से सटे तमाम रिहाइशी इलाकों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट भी किया गया है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।