गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल पर पंच-सरपंच सम्मेलन, मंत्री साहू ने कहा- पंचायतीराज को मजबूती प्रदान करें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी राजिम में 9 फरवरी को नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों के सम्मेलन में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज को मजबूती प्रदान करने में नवनिर्वाचित पंच-सरपंच अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने कृतित्व से पंच परमेश्वर की पुरातन परम्परा को गांव में फिर से स्थापित करें।

प्रभारी मंत्री श्री साहू ने गांव में कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही गांव के विकास हेतु पंच-सरपंच को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो, साथ ही प्राथमिकता के क्रम पर समाज के अंतिम व्यक्ति को पहले लाभान्वित किया जाए।

श्री साहू ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि यह सुनिश्चित करे कि गांवों में भी छत्तीसगढिय़ा संस्कृति की झलक दिखे। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनके निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायकअमितेश शुक्ल ने पंचायतीराज के संबंध में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को रेखांकित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को गांव को स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधियों का दायित्व है।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। रायपुर संभाग के संभागायुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने सम्मेलन आयोजन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सशक्त पंचायत और गांव के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने मिलजुलकर काम करने की समझाईश दी।

उन्होंने 11 फरवरी के पंच-सरपंच सम्मेलन को ग्राम सुराज तिहार के रूप में मनाने तथा सरकार की महात्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी को गांव में बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्याम धावड़े ने नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों को अपनी शुभाकामनाएं देते हुए जिले में एनजीटी के प्रावधान, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक व नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना के बेहतर क्रियान्वयन की अपेक्षा की।

सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि श्री साहू ने एन.आर.एल.एम बिहान योजना के तहत फिंगेश्वर विकासखण्ड के चार महिला समूह को दो-दो लाख रूपये का चेक और तीन समूह को बैंक पासबुक का वितरण किया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन