अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई के लिए दलों का किया गया गठन
अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई के लिए दलों का किया गया गठन

रायपुर। जिला दंडाधिकारी द्वारा रायपुर जिले में अवैध पटाखा बाजार या दुकान संचालित होने की शिकायत पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग दलों का गठन किया है।
इस संबंध में जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि समय-समय पर शहर के विभिन्न स्थानों पर अवैध पटाखा दुकान या बाजार संचालित करने की शिकायतें मिलती हैं। पटाखों के संबंध में NGT से प्राप्त निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग इलाको के लिए अधिकारियों का दल गठित किया गया है। प्रत्येक दल में इलाके के SDM, CSP और जोन कमिश्नर के अलावा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के प्रयोग शाला सहायकों को शामिल किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे पांच दलों का गठन किया गया है, जो स्थल जांच कर कार्रवाई कर सकेंगे।


देखें आदेश :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।