गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोलकाता में गुलाबी खुमार,भारत बंग्लादेश टेस्ट मैच का रोमांच पूरे सबाब पर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बॉलीवुड से राजनीति तक बड़ी हस्तियां बनेंगी 'पिंक बॉल टेस्ट' की गवाह पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री खास मेहमान

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। टीम इंडिया पहले Day

night test match में शुक्रवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेलने उतरेगी। मैच दोपहर

एक बजे से शुरू होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच को देखने के लिए बड़ी बड़ी

हस्तियों को न्योता भेजा गया है। साथ ही इडेन गार्डन्स के आसपास व मेट्रो सिटी के प्रमुख चौक चौराहों

को होर्डिंग्स से सजाए गए है। पूरा शहर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली,विराट कोहली, पीएम नरेंद्र मोदी,

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री  ममता बनर्जी की तस्वीरों से पट हुआ है।

 

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को मैच देखने

के लिए खास तौर पर निमंत्रण दिया गया है। मैच कोलकाता में खेला जाना है इसलिए प्रदेश की मुख्यमंत्री यहां

मौजूद होंगी जबकि विरोधी टीम बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भी इस ऐतिहासिक पक की गवाह बनने के लिए

कोलकाता के मैदान पर होंगी।

 

सेलिब्रिटी का लगेगा जमावड़ा

 

 

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस ऐतिहासिक पिंक बॉल

टेस्ट मैच को देखने आएंगी। जानकारी के मुताबिक वह इस मैच के दौरान कॉमेंट्री बॉक्स में मौजूद रह सकती हैं।

भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले भी इस मैच के लिए खास

तौर पर इडेन गार्डन्स में होंगे।

 

चैंपियन का होगा सम्मान

 

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि पहले दिन चायकाल के वक्त एक म्यूजिकल परफॉर्मेस होगा जबकि

आखिरी दिन भारत के चैंपियन खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ओलंपिक गोल्ड

मेडल विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडल विजेता टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, विश्व चैंपियन

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और 6 बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज मैरी कॉम का सम्मान करेगा।

 

कोहली रचेंगे नया इतिहास

ईडन गार्ड्ंस पर खेले जाने वाले एतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच को टीम समेत पूरे भारत में गजब का उत्साह देखा जा

रहा है।भारत के पहले एतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में कप्तानी का सौभाग्य विराट कोहली को मिलेगा और वो मैदान

पर उतरते ही नया इतिहास रच देंगे। अब विराट का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होगा जो टीम इंडिया के

पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले देश के पहले खिलाड़ी बने।

 

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भी कप्तान के तौर पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज कर चुके हैं और एक और कमाल

का रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज होने जा रहा है। यही नहीं अगर वो इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर लेते हैं तो भारत के पहले

डे-नाइट टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर पहली जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी उनसे नाम पर होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन