रायपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 10 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमे स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। यह कैंप रायपुर के रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जायेगा।

निजी क्षेत्र के नियोजक एयरटेल पेमेंट बैंक लिमिटेड एवं अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा मर्चेंट एग्जिक्यूटिव, रूरल बैंक मित्र सिक्यूरिटी गार्ड, कंप्यूटर आपरेटर के 79 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 8वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदक पात्र होंगे। इन पदों पर चयन के बाद अभ्यर्थियों को सात हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ओमकारा साल्यूशन्स रायपुर, गुजरात एवं औरंगाबांद प्लांट के लिए आटोमेटेड टैक्नीशियन और अमेजान पैंकिंग कंपनी अहमदाबाद के लिए वर्कर के 1,100 पदों पर भर्ती करेगी। न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण आवेदक इस भर्ती में शामिल हो सकते है। नियोजन पर 11 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।