पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल ने भी अपनी दादी को किया नमन

नई दिल्ली। देश की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज शुक्रवार को 104वीं जयंती मनाई जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उन्हें याद किया। वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने अपनी दादी को नमन करते हुए ट्वीट किया कि देश के सबसे होनहार प्रधानमंत्रियों में इंदिरा गांधी जी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख बांटना। दादी, आपका साहस हमेशा प्रेरित करता है। आपको आज भी अपने साथ पाता हूं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

बता दें कि , 19 नवंबर, 1917 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर जन्मीं इंदिरा गांधी ने जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक और फिर जनवरी 1980 से अक्टूबर 1984 देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। पीएम पद पर रहते हुए ही 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

See also  प्रायगराज बाघंबरी गद्दी मठ के नए महंत बने बलवीर पुरी, गुरु नरेंद्र गिरि की समाधि पर जाकर लिया आशीर्वाद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।