बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में किया सफर, पीएम ने की सवारी

पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, मेट्रो में किया सफर, पीएम ने की सवारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नागपुर/रायपुर। PM Modi flags off Nagpur-Bilaspur Vande Bharat Express प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह नागपुर पहुंचे। यहां देश की छठवीं नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी नागपुर में 75,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही पीएम मोदी नागपुर मेट्रो के फेज-1 का शुभारंभ भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने फ्रीडम पार्क से खपरी तक नागपुर मेट्रो की सवारी की।

ट्रेन में छात्रों से बातचीत भी की। प्रधानमंत्री ने नागपुर मेट्रो के फ्रीडम पार्क स्टेशन पर अपना टिकट खरीदा। थोड़ी देर में मोदी समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का भी शुभारंभ करेंगे। यह महामार्ग नागपुर को शिर्डी से जोड़ेगा।

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह नागपुर और बिलासपुर की दूरी सिर्फ 5:30 घंटे में पूरी करेगी। आपको बता दें कि इस रूट पर यह सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी। अभी तक दुरंतो एक्सप्रेस को 5:40 घंटा लगता था। वहां, अन्य सुपरफास्ट ट्रेन 6:30 घंटे का समय लेती है।

बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20826) दोपहर 14:05 मिनट पर नागपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, राजनंदगांव, दुर्ग और रायपुर जंक्शन पर रुकते हुए शाम 19:35 पर बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं, नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20825) बिलासपुर से सुबह 06:45 बजे खुलेगी और दोपहर 12:15 में नागपुर पहुंच जाएगा। 413 किलोमीटर की यह दूरी सिर्फ 5:30 घंटे में तय कर लेगी।

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, वंदे भारत से इन दोनों शहरों के बीच की यात्रा करने के लिए एसी चेयर कार के लिए किराया 1240 रुपए रखा गया है। वहीं, एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2240 रुपए है।

https://twitter.com/BJP4India/status/1601794999838203904
Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन