बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PM Modi Jagdalpur Visit: जगदलपुर में मां दंतेश्‍वरी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे लालबाग मैदान

PM Modi Jagdalpur Visit: जगदलपुर में मां दंतेश्‍वरी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे लालबाग मैदान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर। PM Modi Jagdalpur Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्‍तीसगढ़ प्रवास के तहत सुबह 11 बजे जगदलपुर पहुंचे। पीएम मोदी सबसे पहले जगदलपुर एयरपोर्ट से मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्‍होंने माता दंतेश्‍वरी के दर्शन किए।

पीएम मोदी यहां से लालबाग मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे नगरनार स्टील प्लांट देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इनमें 23,800 करोड़ के नगरनार स्टील प्लांट, अंतागढ़ व ताड़ोकी के बीच नई रेललाइन, जगदलपुर -दंतेवाड़ा डबल रेललाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड’ पर सड़क उन्नयन परियोजना का लोकार्पण शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन