बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PM Modi Meeting On Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ को लेकर PM मोदी ने बुलाई बैठक, अमेरिका से निपटने की रणनीति पर होगी बात, कई मंत्री शामिल

PM Modi Meeting On Trump Tariff: ट्रंप टैरिफ को लेकर PM मोदी ने बुलाई बैठक, अमेरिका से निपटने की रणनीति पर होगी बात, कई मंत्री शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। PM Modi Meeting On Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अब एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके बाद अब भारत पर कुल अमेरिकी टैरिफ बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।

ये एक्स्ट्रा टैरिफ 27 अगस्त 2025 से लागू होने वाला है। ट्रंप के इस फैसले से जहां भारतीय निर्यातकों कि लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है, तो वहीं इससे होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मदद की उनकी उम्मीद भी बढ़ गई है।

इस बीच पीएम मोदी ने मंगलवार शाम यूएस टैरिफ से निपटने की तैयारियों पर अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में प्रधानमंत्री के साथ कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हो रहे हैं। इनमें गृह मंत्री अमित शाह के अलावा वित्त मंत्री और वाणिज्य मंत्रालय के बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

PM Modi Meeting On Trump Tariff: बैठक में हो सकता है कुछ बड़ा ऐलान

पीएम मोदी के अगुवाई में हो रही इस बैठक के बाद सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है, जो भारतीय निर्यातकों को राहत देने के साथ-साथ वैकल्पिक बाजारों की तलाश में मददगार हों। प्रधानमंत्री की यह बैठक उनकी दो बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों, जापान और चीन की इस महीने के आखिर में होने वाली यात्रा से पहले हो रही है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार भारतीय निर्यातकों के लिए आर्थिक राहत और खासतौर पर कामगारों की सुरक्षा कि लिए स्पेशल पैकेज का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही ट्रंप के टैरिफ अटैक के बीच तेजी के साथ वैकल्पिक बाजारों के तलाश और कारोबारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की कवायद भी तेज हुई है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन