बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

करगिल पहुंचे पीएम मोदी, जवानों से कहा- इससे बेहतर दिवाली और कहां

करगिल पहुंचे पीएम मोदी, जवानों से कहा- इससे बेहतर दिवाली और कहां
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जम्‍मू/करगिल। Prime Minister Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल की तरह इस साल भी जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी सोमवार सुबह करगिल पहुंचे, यहां जवानों से मिले, उनके साथ खुशियां बांटी। यह नौवीं बार है जब पीएम मोदी दिवाली पर सेना के जवानों के बीच हैं।

Prime Minister Narendra Modi पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन में कहा, मुझे इससे बेहतर दिवाली और कहां नसीब हो सकती है। नागरिकों आतिशबाजी करते हैं, लेकिन आप लोगों की (सेना की) आतीशबाजी तो बहुत अलग होती है। यहां प्रधानमंत्री ने करगिल युद्ध का जिक्र किया और कहा कि दिवाली का मतलब है कि आतंक रूप राक्षस का अंत करना।

Prime Minister Narendra Modi पीएम ने कहा, 'मेरे लिए आप सभी वर्षों से मेरा परिवार रहे हैं। आप सभी के बीच दिवाली मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बता दें नरेंद्र मोदी 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे और उसी साल से देश की सुरक्षा करने वाले जवानों के बीच सरहद पर जाकर दिवाली मनाते हैं। प्रधानमंत्री उन्हें मिठाई खिलाते हैं, उनसे बार करते हैं और उनका उत्साहवर्धन करते हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन