थोड़ी देर में साल के आखिरी 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली। (Last Mann Ki Baat Of 2021) महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लोकप्रिय रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ को संबोधित करते हैं। 26 दिसंबर को साल का आखिरी रविवार है। यानी यह इस साल का आखिरी मन की बात (Last Mann Ki Baat Of 2021) प्रोग्राम होगा।

बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को ही देश को संबोधित किया था और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए बड़े ऐलान किए थे। Mann Ki Baat कार्यक्रम में भी पीएम मोदी का फोकस ओमिक्रोन के खिलाफ लड़ाई, बूस्टर डोज और इस मुश्किल समय में एक बार फिर बरती जाने वाली सावधानियों पर केंद्रीत हो सकता है। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार और मोबाइल एप पर भी किया जाएगा।

पीएम मोदी नए साल के शुरू में किन बातों का ध्यान रखना है, इस पर भी बोल सकते हैं। पीएम मोदी देशवासियों ने नए साल में नए संकल्प के लिए प्रेरित कर सकते हैं। महामारी के साथ ही आर्थिक मोर्च पर मिलकर जंग लड़ने की अपील कर सकते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।