बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PM Narendra Modi Birthday: 73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बधाईयों का लगा तांता,केजरीवाल और राहुल गांधी ने दी बधाई

PM Narendra Modi Birthday: 73 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बधाईयों का लगा तांता,केजरीवाल और राहुल गांधी ने दी बधाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके को खास बनाने के लिए आज कई योजनाओं को शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के द्वारका में नए कन्वेंशन सेंटर योशोभूमि का भी उद्घाटन करने वाले हैं। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

PM Narendra Modi Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, 'भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें।

PM Narendra Modi Birthday: गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने लगातार कई पोस्ट किए। उन्होंने कहा, अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही ईश्वर से आपकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।

PM Narendra Modi Birthday: विदेश मंत्री एस जयशंकर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन