बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PM Narendra Modi Raipur visit: 1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट रायपुर में रहेंगे PM मोदी, इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें ट्रैफिक प्लान

PM Narendra Modi Raipur visit: 1 नवंबर को 6 घंटे 45 मिनट रायपुर में रहेंगे PM मोदी, इस रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, जानें ट्रैफिक प्लान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

PM Narendra Modi Raipur visit: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर की सुबह रायपुर आएंगे। एक दिवसीय दौरे में पीएम मोदी 6 घंटे 45 मिनट नवा रायपुर में रहेंगे। इस दौरान 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवा रायपुर प्रवास को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे नवा रायपुर में ट्रैफिक और सुरक्षा की सख्त व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।

PM Narendra Modi Raipur visit: भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री

1 नवंबर को नवा रायपुर में सुबह से ही भारी वाहनों और यात्री बसों की आवाजाही पर रोक रहेगी। आम लोगों के मार्ग भी बदले जाएंगे ताकि प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान कोई बाधा न हो। माना एयरपोर्ट से सेक्टर-24 स्थित नवीन स्पीकर हाउस तक का रूट पूरी तरह बंद रहेगा। प्रधानमंत्री का रूट पूरी तरह “क्लीन ज़ोन” घोषित किया गया है।

PM Narendra Modi Raipur visit: एडीजी दीपांशु काबरा को मिली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की कमान एडीजी दीपांशु काबरा के हाथों में होगी। उनके साथ पांच आईजी, 12 डीआईजी और करीब 2000 पुलिस जवान नवा रायपुर में तैनात रहेंगे। हर कार्यक्रम स्थल पर आईजी रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा में चूक न हो।

PM Narendra Modi Raipur visit: तीन दिशाओं से होगी आवाजाही

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान आम यात्रियों को एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग से आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। दूसरी ओर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग और अभनपुर दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और मार्ग सुचारू रहे।

PM Narendra Modi Raipur visit: राज्योत्सव मैदान में 18 हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था

नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में इस वर्ष बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए 16 अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 10 हजार बाइक, 5 हजार बसें और 3 हजार कारें पार्क हो सकेंगी। पार्किंग से मेला स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए 100 ई-रिक्शा और बसें निशुल्क चलेंगी।

PM Narendra Modi Raipur visit: प्रशासनिक तैयारी पूरी, कलेक्टर ने लिया जायजा

राज्योत्सव स्थल और प्रधानमंत्री के रूट को लेकर रविवार को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पार्किंग, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहेगी।”

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे 1 नवंबर को नवा रायपुर की ओर बिना जरूरी काम के यात्रा न करें, ताकि ट्रैफिक जाम और सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए। जिनके पास जरूरी कार्य हैं, वे निर्धारित रूट मैप देखकर ही निकलें।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन