बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

PMFBY: किसानों के खातों में कल आएगी प्रधानमंत्री फसल बीमा दावा भुगतान की राशि, वर्चुअल मोड से जुड़ेंगे जिला एवं ब्लाक आफिस, नोट कर लें टाइम

PMFBY: किसानों के खातों में कल आएगी प्रधानमंत्री फसल बीमा दावा भुगतान की राशि, वर्चुअल मोड से जुड़ेंगे जिला एवं ब्लाक आफिस, नोट कर लें टाइम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

PMFBY: नई दिल्ली/रायपुर। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) एवं मौसम आधारित फसल बीमा (RWBCIS) के तहत मौसम खरीफ वर्ष 2024 के लिए छत्तीसगढ़ के 33 हजार 943 पात्र बीमित किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपए का दावा भुगतान एवं मौसम रबी 2024-25 1 लाख 7 हजार 936 पात्र बीमित किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार रुपए इस तरह कुल 1 लाख 41 हजार 879 पात्र बीमित किसानों को 152 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपए का दावा भुगतान DBT के माध्यम से किया जाएगा।

PMFBY: इस भुगतान की शुरुआत 11 अगस्त 2025 (सोमवार) को राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आधारित स्वचालित प्रणाली के माध्यम से केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान होगी। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल मौजूद रहेंगे।

PMFBY: यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से शुरु होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के पात्र बीमित कृषकों को वर्चुअल मोड से सम्मिलित किए जाने के लिए जिला स्तर पर कार्यालय उप संचालक कृषि एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी कृषक इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बन सकें।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन