जहरीली शराब कांड
जहरीली शराब कांड : नौ दोषियों को मिली फांसी की सजा और चार महिलाओं को आजीवन कारावास

टीआरपी डेस्क। बिहार के गोपालगंज में 2016 में हुए जहरीली शराब कांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है. मामले में कोर्ट ने नौ दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. वहीँ दोषी चार महिलाओं को उम्रकैद की सजा दी गई है. ज्ञात हो कि गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी.  

21 लोगों ने गंवाई थी जान, कइयों ने खोयी आंखो की रोशनी

मामला यूं है कि गोपालगंज के खजूरबानी में वर्ष 2016 में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोगों की शराब के जरिए शरीर में घुले जहर से आंखों की रोशनी चली गई थी. पांच साल चली सुनवाई के बाद विशेष कोर्ट के न्यायाधीश लवकुश कुमार ने आरोपियों को सजा सुनाई.  

जानिए किसे मिली फांसी की सजा व उम्रकैद

खजूरबानी के छठू पासी, कन्हैया पासी, नगीना पासी, लाल बाबू पासी, राजेश पासी, सनोज पासी, संजय चौधरी, रंजय चौधरी तथा मुन्ना चौधरी को फांसी की सजा सुनाई गई है। उम्रकैद की सजा पाने वाली चार महिलाओं के नाम लालझरी देवी, कैलासो देवी, रिता देवी और इंदू देवी हैं. सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को सख्त सुरक्षा के बीच जेल भेज दिया गया। 

See also  BIG NEWS : 'KGF' के अभिनेता का हुआ निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।