धोखेबाज पटवारी
धोखेबाज पटवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद। राजस्व विभाग में कार्यरत पटवारियों का नाम अक्सर जमीनों की अफरातफरी या रिश्वतखोरी के मामले प्रकाश में आता है, मगर यह मामला कुछ और है। महासमुंद की पुलिस ने एक ऐसे पटवारी को गिरफ्तार किया है जो एक युवती को शादी का झांसा देकर 3 साल से उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां बीटीआई रोड निवासी एक पीड़िता ने बसना के राजस्व विभाग में पदस्थ पटवारी पंकज तारक निवासी महासमुन्द के खिलाफ पिछले 3 साल से शादी का प्रलोभन दे कर अनाचार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोपी पंकज युवती को महासमुन्द, बसना, रायपुर सहित अन्य स्थानों पर ले जाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था।

संदेह होने पर बनाया शादी करने का दबाव

पीडिता जब भी पंकज तारक से शादी करने की बात करती तो वह प्रलोभन देकर उसे टालता रहा, मगर शादी नहीं की। पीड़िता को जब पटवारी के व्यवहार पर संदेह होने लगा तब उसने शादी करने के लिए फिर से दबाव बनाया। तब पटवारी ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया, साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

शारीरिक शोषण का मामला दर्ज

इसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली पहुंच कर आरोपी पंकज तारक के खिलाफ शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पटवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।