जशपुर। दो आदिवासी युवतियों ने झांसा देकर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने वाले युवक को सरे आम सबक सिखाया। जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र में बाजार में दर्जी का काम करने वाले युवक के ऊपर झांसा देकर संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और युवक से विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान युवती के साथ मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाई और युवक को पुलिस के सुपुर्द करने के लिए भी चेताया।
इस वाकये के बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द करते हुए दोनों युवतियों ने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराया। एक युवती ने बताया कि उसका शोषण आठवीं कक्षा में पढ़ने के दौरान किया गया और यह सिलसिला उसके विवाह के बाद भी जारी रहा, जबकि दूसरी युवती के अनुसार बीते सात बरसों से उसका शारीरिक शोषण और प्रताड़ना जारी रहा।
देखिये वीडियो :
https://twitter.com/theruralpress/status/1438507693996531721?s=20Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…
