गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

पुलिस ने यहां से 8 बाइक के साथ दो शातिर चोर को किया गिरफ्तार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को खमतराई पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों से पुलिस ने 8 बाइक को बरामद किया है, जिसे खमतराई के अलग-अलग इलाकों से आरोपियों ने चोरी की थी।

खमतराई थाना प्रभारी रमाकान्त साहू ने बताया कि बिरगांव के रहने वाले आरोपी लव साहू और कुबेर विश्वकर्मा को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। इनके से पास से 8 बाइक जब्त की गई हैं। 8 में से 6 के वाहन मालिकों का पता चल गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बंजारी, खमतराई सहित कई जगहों से दोपहिया वाहनों की चोरी की थी। गाड़ी चोरी करने के बाद ये किसी सुनसान जगह छुपा देते थे। दोनों आरोपी उरला में चोरी के मामले में एक साल पहले जेल जा चुके हैं। वर्तमान में चोरी की गई दो बाइक का ये उपयोग भी कर रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन