सरकारी हेलिकॉप्टर
सरकारी हेलिकॉप्टर में वेडिंग फोटोशूट मामले में अब पुलिस की तहकीकात शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरकारी हेलिकॉप्टर में वेडिंग फोटोशूट मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी हैं. रायपुर सिटी कोतवाली के नगर पुलिस अधीक्षक मामले की तहकीकात में जुट गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता विकास तिवारी को बयान के लिये तलब किया है. विकास तिवारी ने पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से मामले की लिखित शिकायत की थी.

नगर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में फोटो शूट कराने वाले भाजपा नेता संकेत साय, उनकी पत्नी, फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर और शिकायतकर्ता विकास तिवारी को तलब किया। आज विकास तिवारी और फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर सिटी कोतवाली पहुंचे थे।

सभी पक्षों के बयान दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई

फिलहाल विकास तिवारी ने बयान दर्ज नहीं कराया है। उन्होंने कहा, पुलिस पहले इस मामले में शामिल लोगों से पूछताछ कर ले। उसके बाद वे बयान दर्ज कराएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जल्दी ही सभी पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

See also  CGPSC सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर,यहां देखें सिलेक्शन लिस्ट

फोटोशूट की तस्वीरे सामने आने के बाद मचा हड़कंप

पिछले महीने 20-21 फरवरी को जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय ने पत्नी के साथ रायपुर पुलिस लाइन स्थित हैंगर पहुंचकर सरकारी हेलिकॉप्टर में वेडिंग फोटो शूट कराया था। फोटोशूट काफी देर तक चला, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। फोटोशूट की तस्वीरे सामने आने के बाद अब विमानन विभाग और हेलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रवक्ता विकास तिवारी ने DGP डीएम अवस्थी को पत्र लिखकर सरकारी हेलीकाप्टर में वेडिंग फोटोशूट कराने की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। तिवारी ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी सरकारी हेलीकाप्टर में प्रदेश का दौरा करते हैं। अज्ञात लोगों ने उस हेलीकॉप्टर में वेडिंग फोटोशूट कराया है जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में बड़ी चूक है। तिवारी ने हेलिकॉप्टर में माइक्रोचिप, सेंसर, वाइस रिकार्डर या विस्फोटक रखने की आशंका भी जताई थी।

See also  Gold-Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने का बना रहे मन…तो पढ़ें ये खबर, मिल सकता है फायदा

CM ने माफी के साथ दी थी शुभकामना

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को तलब किया था। इसमें तथ्यों की जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने फोटोशूट कराने वाले साय दंपती को माफ करते हुए उन्हें शुभकामना भी दी थी। उस बैठक में मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में चूक का पता लगाने को भी कहा था। इस मामले में विमानन विभाग अपने एक ड्राइवर को पहले ही निलंबित कर चुका है। आरोप है कि ड्राइवर ने ही स्टेट हैंगर खुलवाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।