महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक कार से नोटों का बंडल मिला है। महासमुंद के सिंघोरा बार्डर में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस को नोटों से भरी कार मिली है।प्रथम दृष्टिया ये रकम हवाला का माना जा रहा है, लेकिन इस बारे में पुलिस बिना जांच के कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जिले के सिंघोरा बार्डर पर अन्य दिनों की तरह वाहन चेकिंग चल रही थी, इसी दौरान एक कार को रोककर जवानों ने उसकी तलाशी ली, इस दौरान कार से 1 करोड़ 12 लाख 99 हजार 200 रुपए अलग-अलग गड्डियों में बंधे मिले।

कार में ड्राइवर के अलावा एक कारोबारी प्रतीक छाबड़िया भी मौजूद था। पैसे के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने नगद के बारे में गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रकम को जब्त कर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दे दी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।