सीजी ब्रेकिंग : शिवसाली सिल्वर रिफाइनल फैक्ट्ररी पर पुलिस का छापा, 40 किलो चांदी और 4 क्विंटल तांबा बरामद, 2 गिरफ्तार

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सिटी के सदर बाजार स्थित सराफा दुकान में पुलिस ने छापा मारकर जेवर गलाने वाले कारोबानी के यहां 40 किलो चांदी व 4 क्विंटल तांबा समेत 26 लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त किया है। मामले में व्यापारी व पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि यहां चोरी के जेवर गलाने का काम किया जा रहा था।

चोरी के जेवर गलाने का शक

सिटी कोतवाली सीएसपी स्नेहिल साहू व टीआई शीतल सिदार को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार गोंडपारा निवासी नवनाथ एवले (33) जेवर गलाने का काम करता है। वह शिवसाली सिल्वर रिफाइनल फैक्ट्ररी का संचालक है। उसके पास बड़ी मात्रा में कच्ची चांदी रखी है। नवनाथ मूलत: महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि नवनाथ चोरी के जेवरों को भी गला कर उसे सिल्ली बनाकर बेचता है। इस पर पुलिस ने गुरुवार की सुबह उसकी दुकान में दबिश दी। करीब दो घंटे तक पुलिस ने उसकी दुकान की तलाशी ली, जहां उसके पास से बड़ी मात्रा में कच्ची चांदी के साथ ही तांबे का चूर्ण जब्त किया गया।

See also  ब्रेकिंग: 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में 216 की मौत, छोटे जिलों में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार,बिलासपुर बेकाबू

जांच के दौरान पुलिस अफसरों ने उससे बिल दिखाने को कहा। जिस पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले। पूछताछ में उसने अपने पार्टनर नितिन उर्फ ब्रम्हदेव के साथ मिलकर कुछ कच्चा चांदी को विजय सालोखे के पास तथा कुछ सोना, चांदी को नितिन उर्फ ब्रम्हदेव की दुकान में रखने की जानकारी दी।

आरोपी के बताए अनुसार पुलिस ने विजय सालोखे के यहां भी जांच की। नवनाथ और विजय के पास से पुलिस ने करीब 40 किलो चांदी सिल्लियां व 4 क्विंटल तांबा चूर्ण जब्त किया । दोनों आरोपी के खिलाफ चोरी के चांदी व तांबा गलाने के शक में कार्रवाई की गई है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में गोंडपारा के ही नितिन कदम उर्फ ब्रम्हदेव कदम पिता मचीन्द्र कदम की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने उसके यहां भी दबिश दी। लेकिन वह कार्रवाई के डर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

See also  Smart Meter बना सिरदर्द: कभी 100-200 रुपये आता था बिजली बिल, अब हजारों में करना पड़ता है भुगतान, इस जिले की महिलाओं ने खोला मोर्चा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।