BREAKING: मुंगेली नपा अध्यक्ष संतुलाल के घर पुलिस का छापा, कागजों में नाली बना कर 13 लाख के घोटाले का है आरोप

मुंगेली। कागजों में नाली बना कर 13 लाख का घोटाला करने के आरोपी मुंगेली नगरपालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर पर सोमवार को पु​लिस ने दबिश दी। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे सभी 6 आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर के घर में दबिश देकर सोनकर के परिजन से पूछताछ की। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के इस मामले में कलेक्टर ने 20 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, तत्कालीन CMO विकास पाटले, तत्कालीन सब इंजीनियर जोएस तिग्गा, तत्कालीन सहायक राजस्व निरीक्षक सियाराम साहू, लेखापाल आनंद निषाद और सोफिया कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार वसीम खान के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

इस मामले में जिले के एसपी डीआर. आंचला ने कहा है कि मामले में जो भी आरोपी हैं हम उनका पता लगा रहे हैं। इन सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

See also  टीआरपी ब्रेकिंग- मुंगेली जेल ब्रेक मामला - दो फरार क़ैदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।