पेगासस जासूसी पर छत्तीसगढ़ में सियासत, राजीव भवन से राजभवन तक मार्च करेगी कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेगासस जासूसी विवाद पर सियासत जारी है। इस मसले को लेकर गुरुवार को कांग्रेस राजीव भवन से राजभवन तक मार्च करेगी। दोपहर 1 बजे राजीव भवन से कांग्रेसी मार्च के लिए राजभवन कूच करेंगे।

मार्च में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता इस मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग करेंगे। बता दें सीएम बघेल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान दिया कि छत्तीसगढ़ में भी पेगासस स्पाईवेयर के लोग पहुंचे थे। उन्होंने राज्य में भी जासूसी कराने का आरोप लगाया है। सीएम के बयान के बाद छत्तीसगढ़ में पैगासर जासूसी का विवाद गरमा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।