रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के आगामी आम निर्वाचन 2019-20 की तैयारी के सम्बंध में राज्य निर्वाचन आयुक्त

ठाकुर राम सिंह के द्वारा आज राज्य निर्वाचन कार्यालय में सचिव स्तरीय बैठक ली गई।

 

इस अवसर पर सचिव सामान्य प्रशासन डी.डी सिंह, विशेष सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेलमंगई डी, उप सचिव

सह संचालक जितेंद्र शुक्ला, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और शासकीय मुद्रणालय के वरिष्ठ अधिकारी सहित राज्य निर्वाचन

कार्यालय के अधिकारी शामिल हुए।

 

 

बैठक में नगर पालिका निर्वाचन के अधिनियम व नियम में संशोधन, पंचायत निर्वाचन में पंचायतों की संख्या, आरक्षण,

परिसीमन, नियम- अधिनियम में संशोधन सहित अन्य विषयों पर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की गई।

 

इसी प्रकार सामान्य प्रशासन विभाग से रिटर्निंग ऑफिसरों के रूप में राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति, मानदेय

स्वीकृति प्रस्ताव, वाहन की व्यवस्था, प्रेक्षको की व्यवस्था पर चर्चा हुई। साथ ही राजस्व विभाग से तहसीलदारों, नायब

तहसीलदारों की नियुक्ति रिटर्निंग अधिकारी के रूप में करने और शासकीय मुद्रणालय से मतपत्र मुद्रण सहित अन्य आवश्यक

See also  दो साल बाद गिरफ्तार हुआ स्कूल संचालक, टीसी व अन्य दस्तावेज देने से किया था इंकार, मजबूर पिता पवन चौहान ने कर ली थी आत्महत्या...

व्यवस्था पर चर्चा की गई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।