गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा तय, दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे, डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों से की चर्चा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति 1 मार्च को विशेष विमान से रायपुर पहुँचेंगे। रायपुर में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 2 मार्च को वे बिलासपुर स्थिति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद वे उसी शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र डीजीपी डीएम अवस्थी प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने करने को कहा। रायपुर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और बिलासपुर में विशेष इंतज़ाम करने को लेकर निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 2 मार्च को है। केंद्रीय विश्वविद्यालय इन दिनों अनेक तरह के आरोपों से घिरा हुआ है। विश्वविद्यालय छात्र परिषद के चुनाव में खूनी संघर्ष देखने को मिला था। वहीं सहायक प्राध्यपकों की भर्ती से लेकर अन्य लोगों की नियुक्ति संबंधी विवादों को लेकर भी विश्वविद्यालय सुर्खियों में रहा है।

कांग्रेस ने इन तमाम मामलों को लेकर कुलपति के ख़िलाफ मोर्चा भी खोल रखा है। इन स्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय में सुरक्षा पुख्ता रखा जाएगा। ताकि किसी तरह का कोई विवाद राष्ट्रपति के दौरे के दौरान देखने को न मिले।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन