बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

BCCI को लेकर अध्यक्ष रमीज राजा ने दिया बेतुका बयान! ,कहा- एशिया कप छीना तो पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा

BCCI को लेकर अध्यक्ष रमीज राजा ने दिया बेतुका बयान! ,कहा- एशिया कप छीना तो पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

BCCI vs PCB: भारतीय क्रिकेट के प्रति अड़ियल रुख अपना चुके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने बीसीसीआई (BCCI ) के खिलाफ एक बार फिर से बयान दिया है। उनका कहना है की अगर पाकिस्तान से 2023 में एशिया कप की मेजबानी का अधिकार छीना जाता है, तो पाकिस्तान अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप का बहिष्कार कर सकता है।

रमीज राजा ने शनिवार को स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से कहा, "हम वास्तव में इस बात को लेकर चर्चा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन प्रशंसक चाहते हैं कि हम प्रतिक्रिया दें। भारत-पाकिस्तान के बारे में भारत की जो कहानी रही है, उससे प्रशंसकों को दुख हुआ है।

जानकरी के अनुसार दोनों क्रिकेट टीमों के बीच तनाव अक्टूबर में शुरू हुआ था। बीसीसीआई एवं एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख सचिव जय शाह ने खुलासा था किया कि टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। जय शाह ने यह भी कहा कि टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पीसीबी ने अगले साल एशिया कप के बाद होने वाले वनडे विश्व कप से हटने की धमकी दी।

वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल अथर्टन के साथ बातचीत में राजा ने बीसीसीआई के रुख को अनुचित बताया और कहा कि पीसीबी एशिया कप के लिए स्थान में बदलाव का विरोध करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन