रामनाथ कोविंद

टीआरपी डेस्क। तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के आर्मी अस्पताल में एडमिट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। आर्मी अस्पताल की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई है।

आर्मी अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है लेकिन उनकी कुछ और जांच होनी हैं। ऐसे में उनको एम्स रेफर किया गया है।

पीएम मोदी ने फोन करके राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। पीएम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के बेटे से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

बता दें कि शुक्रवार को अचानक ही राष्ट्रपति की तबीयत खराब हुई थी। शुक्रवार को उन्हें दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।