प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत उत्सव की कार्ययोजना पर की वर्चुअल चर्चा

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जाने वाले अमृत उत्सव की कार्ययोजना पर चर्चा की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को गुजरात से ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम शुरू करेंगे। सन 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा आरंभ की थी, जो 5 अप्रैल को समाप्त हुई थी। 25 दिवसीय अमृत उत्सव भी गांधी जी की दांडी यात्रा की तिथि के दिन से शुरू की जा रही है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाए जाने वाले अमृत उत्सव की प्रमुख गतिविधियों पर चर्चा की गई। 12 मार्च को यह उत्सव गुजरात के साबरमती से प्रारंभ होगा और 241 मील की दूरी तय करने के पश्चात् दांडी में इसका समापन होगा। सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपने प्रतिनिधि इस आयोजन में भेजेंगे।

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत उत्सव के तहत देश की आजादी के लिए बहुमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. और संचालक विवेक आचार्य उपस्थित थे।

See also  8 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटा एअर इंडिया का विमान! सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चीनी एयरस्पेस से यू-टर्न

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।