गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

शाही उपाधि छोड़ेंगे प्रिंस हैरी और मेगन, नहीं कर पाएंगे सरकारी खजाने का इस्तेमाल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद से वे दोनों शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का भी इस्तेमाल नहीं करेंगे।

शनिवार को ब्रिटेन के बकिंघम पैसेस ने इस बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ने आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए शाही परिवार की सदस्यता छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिस पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने समर्थन भी जताया था।

बकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। वे केवल 'ड्यूक ऑफ ससेक्स' हैरी और 'डचेस ऑफ ससेक्स' मेगन के रूप में जाने जाएंगे।

इसके अलावा वे दोनों शाही उपाधि 'हिज रॉयल हाइनेस' और 'हर रॉयल हाइनेस' का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।

पैलेस ने बताया कि दंपती विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि भी वापस करेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हमें खुशी है कि 'हमने' साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे।'

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन