बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़: शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल ने आधी रात को छात्र-छात्राओं के साथ लगाए ठुमके, वायरल VIDEO में न दिखा मास्क- न दो गज की दूरी, बोले- एडिटेड

छत्तीसगढ़: शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल ने आधी रात को छात्र-छात्राओं के साथ लगाए ठुमके, वायरल VIDEO में न दिखा मास्क- न दो गज की दूरी, बोले- एडिटेड
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बलरामपुर। जिले के एक शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल का डांस वीडियो खूब सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. इस वायरल वीडियो में शासकीय कॉलेज के प्रिंसिपल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ छत्तीसगढ़ी गाने की तेज म्यूजिक में स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया में भी काफी वायरल हो रहा है.

इधर जब यह वीडियो जमकर वायरल होने लगा तो प्रिंसिपल का पक्ष सामने आया है. वह इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज के NSS कैंप के दौरान 15 मार्च की देर रात इस वीडियो को बनाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

गॉगल लगाकर प्रिंसिपल साहब लगा रहे थे ठुमके

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज शासकीय कॉलेज की ओर से ग्राम कनकपुर में NSS कैंप लगाया गया था। इस कैंप की 15 मार्च की रात समापन कार्यक्रम चल रहा था। इसी में कॉलेज के छात्र-छात्राएं म्यूजिक सिस्टम लगाकर छत्तीसगढ़ी गाने पर डांस कर रहे थे। उन्हीं के साथ कॉलेज के प्रिंसिपल भी जमकर नाच रहे हैं। आधी रात को चल रहे इस डांस कार्यक्रम में गॉगल लगाए प्रिंसिपल साहब का किसी ने वीडियो बना लिया।

प्रिंसिपल ने की पुलिस थाने में शिकायत

फिलहाल प्रिंसिपल साहब इस वीडियो को एडिटेड बता रहे हैं। उनका कहना है कि NSS कैंप के समापन पर देश भक्ति गीत पर डांस किया जा रहा था। कुछ शरारती तत्वों ने इस वीडियो को एडिटेड कर दिया। इसको लेकर छात्र संघ अध्यक्ष सहित अन्य छात्र प्रिंसिपल के साथ थाने जाकर शिकायत की है। हालांकि लिखित में FIR नहीं दी गई है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जाए।

कोरोना नियमों की उडी धज्जियां

वायरल वीडियो में पार्टी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ती नजर आ रही है। बिना मास्क लगाए प्रिंसिपल साहब कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, ऐसे में पार्टी करना कोरोना वायरस को निमंत्रण देना और खतरनाक साबित हो सकता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन