गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

विधानसभाः गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर।  भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को दिया है। इस पर विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रस्ताव विचाराधीन है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने दिया है, जिसमें आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस मसले पर निर्णय दिया है, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उसके विरोध में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसी तरह कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पेश किया है। इस प्रस्ताव में उल्लेख है कि बजट गोपनीय होता है। पर अख़बारों में बजट को लेकर जानकारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दे दी। यह गोपनीयता का उल्लंघन है।

विधायक अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने इस प्रस्ताव पर तत्काल चर्चा कराने की माँग की। इस पर खाद्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि मेरा आसंदी से आग्रह है, इस विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव स्वीकार करें, मैं चर्चा को तैयार हूं। इस विषय पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने व्यवस्था दी कि दोनों प्रस्ताव अभी विचाराधीन है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन