पंजाब: 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम की दौड़ में अंबिका सोनी सबसे आगे, सुनील जाखड़ और सिद्धू भी शामिल

जालंधर। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब का नया CM कौन होगा? इसको लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक नए चेहरे के तौर पर अंबिका सोनी का नाम सबसे आगे चल रहा है।

बता दें कि अंबिका सोनी पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। पंजाब के CM चेहरे के लिए शनिवार रात राहुल गांधी के घर बैठक हुई थी। जिसमें अंबिका सोनी को भी बुलाया गया था। इसी वजह से उनका नाम सामने आया। उनके अलावा पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ भी दौड़ में बने हुए हैं। इन दोनों में से किसी एक के नाम पर मुहर लगी तो 55 साल बाद पंजाब को पहला हिंदू CM मिलेगा।

दो डिप्टी CM के फार्मूले पर भी कांग्रेस का मंथन

सिख व हिंदू चेहरे के चक्कर में फंसी कांग्रेस के भीतर अब एक CM और दो डिप्टी सीएम फार्मूले पर विचार हो रहा है। अगर किसी हिंदू चेहरे को CM बनाया जाता है तो फिर एक जट सिख और एक दलित डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अगर सिख चेहरे को CM बनाया जाता है तो फिर एक हिंदू और एक दलित नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस फार्मूले के जरिए कांग्रेस विरोधियों व खासकर अकाली दल के एक हिंदू और एक दलित को डिप्टी सीएम बनाने के चुनावी वादे का भी तोड़ निकाल सकती है। हालांकि अंतिम मुहर विधायक दल की बैठक में ही लगेगी।

See also  इस चुनावी साल में कैसे आएगा मोदी सरकार का बजट..? वित्त मंत्री इस बार बजट पेश करेंगी या 'वोट ऑन अकाउंट'..?

विरोधियों के हिंदू डिप्टी सीएम दांव का तोड़

कांग्रेस की इस सियासी उठापटक के बीच बड़ा निशाना विपक्षी अकाली दल के हिंदू डिप्टी सीएम के दांव को भी फेल करना है। अगर कांग्रेस हिंदू मुख्यमंत्री बना देती है तो चुनाव में हिंदू वोट बैंक को बटोरने में उसे आसानी रहेगी। खासकर ऐसे वक्त में जब अकाली दल ने BJP से गठजोड़ तोड़ लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।