बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Rahul Gandhi: I.N.D.I.A गठबंधन में दरार के बीच चार देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, सहयोगी दल उठा रहे सवाल

Rahul Gandhi: I.N.D.I.A गठबंधन में दरार के बीच चार देशों की यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी, सहयोगी दल उठा रहे सवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक इंडोनेशिया सहित चार देशों की यात्रा पर जाएंगे। उनकी विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। यही नहीं, इसी हफ्ते विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए हैं, जिनमें पार्टी को हिंदी पट्टी के तीन अहम राज्यों-मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार झेलनी पड़ी है।

Rahul Gandhi: इसके अलावा विपक्षी 'इंडिया गठबंधन' में जारी अनबन के कारण पार्टी को बुधवार को होने वाली बैठक टालनी पड़ी है। इस अहम मौके पर राहुल की विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राहुल की विदेश यात्रा सुनियोजित थी। ऐसे में उनके दौरे पर सवाल नहीं उठना चाहिए।

Rahul Gandhi: हालांकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' से जुड़े सहयोगियों का मानना है कि ऐसे में जब पार्टी के साथ गठबंधन संकट में है, तब उन्हें परिपक्वता का परिचय देते हुए यह यात्रा टाल देनी चाहिए थी। मौजूदा हालात में निराशाजनक प्रदर्शन के लिए इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस पर मनमानी करने, सहयोगी दलों को अपमानित करने और गठबंधन के लिए गंभीरता नहीं बरतने के आरोप लगा रहे हैं।

Rahul Gandhi: सहयोगी दलों के कई नेताओं ने सार्वजनिक रूप से इस आशय का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन के प्रति गंभीर नहीं है। हालात को संभालने के लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद को सामने आना पड़ा। नौ दिसंबर सोनिया गांधी का जन्मदिन है। राहुल मां सोनिया का जन्मदिन मना कर विदेश यात्रा पर रवाना होंगे।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन