Rahul Gandhi was asked to postpone the interrogation due to Sonia's ill health for 3 days from the ED
Rahul Gandhi was asked to postpone the interrogation due to Sonia's ill health for 3 days from the ED

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस National Herald case में कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi से अब सोमवार को पूछताछ होगी। राहुल की अपील पर एजेंसी ने पूछताछ 3 दिन के लिए टाल दी है।

राहुल को गुरुवार के ब्रेक के बाद शुक्रवार को ED के दफ्तर पहुंचना था, लेकिन कांग्रेस नेता ने मां सोनिया गांधी की खराब तबीयत का हवाला देकर जांच एजेंसी से पूछताछ आगे बढ़ाने की अपील की। इसे ED ने मान लिया। ED राहुल को सोमवार को पूछताछ के लिए आने के संबंध में नया समन जारी करेगी।

3 दिनों में 30 घंटे हुई पूछताछ

बता दें कि अब तक राहुल से 3 दिनों में 30 घंटे पूछताछ हुई है। एक तरफ जहां ED अधिकारी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं हैं, वहीं राहुल गांधी खुद भी कहने लगे कि लगता है अब यहां रोज आना पड़ेगा, क्योंकि पूछताछ लंबी चलेगी।

देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन जारी

राहुल गांधी से ED की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस को लगने लगा है कि ED राहुल गांधी को गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में पार्टी गुरुवार को 8 राज्यों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ज्यादातर राज्यों में राज भवन का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा।

See also  पूर्व सांसद दिनेश कश्यप का दावा- छत्तीसगढ़ में 2023 में BJP की सरकार नहीं बनी तो कटवा दूंगा कान, 2003 में दिलीप सिंह जूदेव ने लगाया था मूछों पर दांव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।