बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Breaking: कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने कल रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

CG Breaking: कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने कल रायपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार से शुरु होने जा रहे कांग्रेस महाअधिवेशन में शामिल होने पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी शुक्रवार 24 फरवरी की सुबह विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। लेकिन अभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आना तय नहीं हुआ है।

बता दें कि महाधिवेशन के लिए नेताओं का आना दो दिन पहले से शुरू हो गया है। कांग्रेस के बड़े नेता आज दोपहर से आने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शाम तक रायपुर पहुंच रहे हैं।

पूरा छत्तीसगढ़ स्वागत को उत्सुक: बघेल

महा अधिवेशन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस का इतना बड़ा आयोजन पहली बार रायपुर में होने जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित पूरा केंद्रीय नेतृत्व, इसके साथ दूसरे प्रदेश इकाइयों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होने पहुंच रहे हैं। हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरा छत्तीसगढ़ उनके स्वागत के लिए उत्सुक हैं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन