बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: राहुल का ऑपरेशन राजस्थान शुरु,1 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह,सत्ता संगठन में फेरबदल के कयास

ब्रेकिंग: राहुल का ऑपरेशन राजस्थान शुरु,1 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह,सत्ता संगठन में फेरबदल के कयास
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

न​ई दिल्ली/जयपुर। पंजाब के बाद राजस्थान में सत्ता संगठन में फेरबदल से पहले दिल्ली में लॉबिंग तेज हो गई है। कई मंत्रियों ने दिल्ली जाकर अपने राजनी​तिक आकाओं के जरिए सियासी हवा के रुख की टोह लेना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के जयपुर पहुंचने की खबर से राजस्थान कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 1 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह का जयपुर में मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। दिग्विजय सिंह महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के अभियान के सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आ रहे हैं, लेकिन विधाय​कों की बैठक लेने को कांग्रेस की सियासी उठापठक से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें किजुलाई के आखिर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन विधायकों से वन टु वन राय ले चुके हैं। अब दिग्विजय सिंह की विधायकों मंत्रियों के साथ प्रस्तावित बैठक के कांग्रेस में कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के नजदीक माने जाते हैं, ऐसे में यह भी संभव है कि उन्हें कोई टास्क दिया हो।

दो दिनों से दिल्ली में आलाकमान के संपर्क में हैं सचिन पायलट

खबर है कि दिल्ली में इन बदलावों का खाका तैयार करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सचिन पायलट कल से दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सचिन पायलट आज भी कई नेताओं से मिल रहे हैं। इन मुलाकातों को राजस्थान में बदलाव से पहले की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन