बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Railway Track : एक ट्रैक पर 3 ट्रेनें आमने-सामने! रेल प्रशासन का स्पष्टीकरण जारी, देखें वीडियो…

Railway Track : एक ट्रैक पर 3 ट्रेनें आमने-सामने! रेल प्रशासन का स्पष्टीकरण जारी, देखें वीडियो…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। Railway Track : बिलासपुर रेल मंडल में एक बार फिर बड़ी दुर्घटना टल गई। एक ही ट्रैक पर एक साथ तीन ट्रेनों के चलने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, रेलवे ने इस पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली की सामान्य परिचालन प्रक्रिया है।

रेलवे प्रबंधन ने बताया कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम में हर एक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाते हैं। इस प्रणाली में जैसे ही एक ट्रेन किसी सिग्नल सेक्शन से आगे बढ़ती है, पीछे आने वाली ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति मिल जाती है। यही कारण है कि यात्रियों को ऐसा लगा मानो एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें एक साथ चल रही हों।

रेलवे अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि मालगाड़ी और यात्री गाड़ियों के लिए अलग ट्रैक नहीं होते, बल्कि दोनों गाड़ियां एक ही ट्रैक पर सिग्नल प्रणाली के तहत नियंत्रित तरीके से चलाई जाती हैं। रेलवे ने बताया कि यह ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली वर्ष 2023 से इस रेलखंड में लागू है और पूरी तरह सुरक्षित है।

Railway Track : अधिकारियों ने नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि ऐसे भ्रामक समाचारों या अफवाहों पर ध्यान न दें। रेलवे की यह प्रणाली ट्रेनों के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए डिजाइन की गई है।

Akshay Ajay Behra
लेखक / पत्रकार:

Akshay Ajay Behra

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन