रायपुर। रायपुर-बिलासपुर रोड पर स्थित तरपोंगी के पास एक ट्रक को पांच बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने पहले तो ड्राइवर को रस्सी से बांध दिया, उसके बाद ट्रक को लेकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस तक घटना की सूचना पहुंच चुकी है और मामले की पतासाजी शुरू कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह लगभग 4 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में 10 लाख रूपए कीमती सामान लोड था। पुलिस की विवेचना जारी है। विवेचना के बाद इस घटना के बारे में अधिक विस्तार से जानकारी मिल पाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG Police Action: कमिश्नरी व्यवस्था के बाद पहली बड़ी कार्रवाई, अपहरण-दुष्कर्म केस में मिलीभगत पर महिला प्रधान आरक्षक सस्पेंड, एक सिपाही लाइन अटैच

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।